कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में 134 आवेदकों के डॉक्युमेंट्स की जांच कर बैंक को प्रस्तावित किए -अश्वनी कुमार

कहा- जनरल के लिए 25% सब्सिडी, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 30 प्रतिशत, महिलाओं और दिव्यांग के लिए 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान

न्यूज मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय में स्वावलंबन योजना के तहत जिला स्तरीय कमेटी ने एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार की अध्यक्षता आवेदकों के डॉक्यूमेंट की जांच की। इस दौरान जिला भर से 222 आवेदकों में से 134 आवेदकों ने भाग लिया।कमेटी के सदस्यों ने आवदेकों से प्रोजेक्ट्स को लेकर सम्पूर्ण जानकारी ली। जिसके बाद प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित कर बैंक को प्रेषित किए।एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि कुल्लू जिला में आज मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जिला स्तरीय कमेटी बैठक में 222 आवेदकों में से 134 आवेदकों ने भाग लिया। जिसमें उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में डिटेल में पूछा गया। जिसमें गुड्स करियर, टूरिज्म यूनिट एडवेंचर स्पोर्ट्स बुटीक ब्यूटी पार्लर के अधिकतर प्रोजेक्ट्स को लेकर आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वभावलंबन योजना के तहत इंटरेस्ट कम सब्सिडी का प्रावधान है उन्होंने कहा कि जिसमें जनरल के लिए 25% सब्सिडी, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 30 प्रतिशत, महिलाओं और दिव्यांग के लिए 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है उन्होंने कहा कि इसके लिए 18 से 45 वर्ष आयु सीमा है। सरकार की तरफ से युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now