कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

न्दर सिंह ठाकुर ने रतोचा से चतरानी सड़क पर दो करोड़ की लागत के 3 वेली ब्रिज का किया उद्घाटन

न्यूज मिशन
कुल्लू 8 सितम्बर
मुख्य संसदीय सचिव वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने रतोचा से चतरानी सड़क पर लगभग दो करोड़ की लागत के तीन वेली ब्रिज का उद्घाटन किया।
मुख्य संसदीय सचिव वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने  शाट पञ्चायत के, धारा में रतोचा से चतरानी सड़क पर तीन वेली ब्रिज का उद्घाटन करने के पश्चात जनसभा को सम्बोधित किया।
गौरतलब है कि बरसात के मौसम में भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण ये तीनों पुल  बह गए थे जिसके कारण यहां आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी। सड़क सुविधा से कट जाने के कारण यहां किसानों बागवानों की सेब सहित अन्य नकदी फसलों को बाजार पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था।
सुन्दर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दो करोड़ की लागत के इन पुलों के बन जाने से बागवानों की लाखों की फ़सलो का नुकसान होने से बच जायेगा।ठाकुर ने कहा कि इन पुलों के बह जाने से यहां के सभी गांवो का बिकास रुक जाता है ।
उन्होने कहा कि वर्षा ऋतु में बाढ़ व भूस्खलन से पूरे हिमाचल में भारी आपदा आई है परन्तु मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस आपदा से निपटने में रात दिन कार्य किया है। उन्होने कहा कि इस बार 15 देशों के के कलाकार दल अंतरराष्ट्रीय कुल्लू विजयादशमी उत्सव में भाग लेंगे, जिसे पूरा अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जायेगा।
उन्होने कहा कि इसे यहां की संस्कृति विदेशों तक पहुंचेगी तथा यहां पर्यटन का विकास होगा।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष झाबे राम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया इस अवसर पर एक्सिन पीडब्लूडी व जलशक्ति, प्रधान ग्राम पञ्चायत शाट उर्मिला देवी, कांग्रेस पार्टी के केहर चंद ठाकुर, व सेना पाल शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now