कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

शोबला साथी ट्रस्ट आपदा प्रभावितों गरीब परिवारों को कर रहा  हर संभव मदद-भाविक ठाकुर

कहा-वॉलीबुड प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान की प्रोजेक्ट बजररंगी निवेश फॉर हिमाचल संस्था ने की भी किया सहयोग

शोबला साथी ट्रस्ट ने कुल्लू में आपदा प्रभावित सैंकड़ो परिवारों को बितरित की राशन किट
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र में शोभला साथी ट्रस्ट के द्वारा पिछले 3 वर्षों से समाज सेवा में दीन दुखियों ऐसे गरीब परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।  बरसात में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र लंका बेकर के सैंकड़ो प्रभावित गरीब परिवारों को राशन किट प्रदान की। जिसमें आटा चाबल दाले तेल नमक व मसाला की राशन किट भेंट की। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर की  बजरंगी प्रोजेक्ट निवेश फॉर हिमाचल संस्था  के द्वारा भी सहयोग किया गया।  शोभला साथी ट्रस्ट के ट्रस्टी भाविक ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी  निकिता ठाकुर   ने 100 से अधिक गरीब परिवारों को राशन किटें प्रदान की है।
-शोबला साथी ट्रस्ट के ट्रस्टी  भाविक ठाकुर ने बताया कि उनका एक पारिवारिक ट्रस्ट है। जिसके मुख्य ट्रस्टी एवं  मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के   कुछ दिन पहले भी फेस वन में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी गई थी। उन्होंने कहा कि आज फेस टू में कुल्लू शहर के लगभग 100 बाढ़ प्रभावित परिवारों को लंकाबेकर और झूगी झोपड़ियां के लोगों को राशन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि अपने पारिवारिक ट्रस्ट की ओर से बॉलीवुड लोक गायक मोहित चैहान ने अपनी बजरंगी संस्था के माध्यम से कोरोना काल और आज भी सहायता की है, आपदा कि इस घड़ी में सदा सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं। इस संदर्भ में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोहित चैहान के द्वारा यह राशन किट भेजी गई है। और बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जा रही है ।लंका बेकार के स्थानीय युवा मुकेश ने बताया कि बाढ़ से लगभग डेढ़ सौ लोगों का नुकसान हुआ था और आज शोभला साथी ट्रस्ट की ओर से राशन सामग्री दी गई। जिसके लिए सीपीएस का आभार प्राप्त करते हैं और साथ में बॉलीवुड प्ले सिंगर मोहित चैहान का भी आभार प्रकट करते हैं इस आपदा की घड़ी में हमारा साथ दिया उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति में सदर कल्लू के विधायक हमेशा सुख और दुख की घड़ी में साथ रहते हैं जिसके लिए वार्ड नंबर 9 के सभी लोग शोभा साथी ट्रस्ट का आभारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now