अन्यकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अधिकारी निशानदेही के लंबित कार्यों को निपटाने में लाएं तेजीः-आशुतोष गर्ग  

राजस्व से सम्बंधित प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक डीसी की अध्यक्षता में आयोजित

न्यूज़ मिशन
कुल्लू 03 फरवरी।

राजस्व विभाग से सम्बंधित विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कुल्लू के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला के समस्त राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निशानदेही, जमाबंदी, निर्माणाधीन पटवार तथा कानूनगो भवनों के निर्माण सहित राजस्व विभाग से जुड़ी विभिन्न मद्दों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लंबित पड़े निशानदेही के मामलों का शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डिमारकेशन के आवेदन केवल ऑनलाईन ही लिए जाएं। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारियों को जमाबंदी से सम्बंधित सभी कार्यों को भी समय पर पूरा करने को कहा गया। सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूर्ण कर पटवार भवनों तथा कानूनगो भवनों के निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस में योगदान बढ़ाने के लिए उपमंडल स्तर पर रेडक्रॉस गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए ताकि एकत्रित की गई धन राशि से पीड़ित मानवता की सेवा की जा सके । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत  डाटा तहसील स्तर पर सत्यापित कर इसे शीघ्र वैबसाईट पर अपलोड़ करना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, एसी टू डीसी एवं जिला राजस्व अधिकारी केशव राम, एसडीएम कुल्लू, मनाली सहित ेतहसीलदार कुल्लू,, बंजार निरमंड तथा भुंतर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now