अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में नए स्वरूप में नई व्यवस्था के साथ 15 देशों के कलाकार विदेशी संस्कृति की झलक करेंगे प्रस्तुत -सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-दशहरा उत्सव में 7 दिन देवी देवताओं हारियानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाए होगी उपलब्ध
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय जिला परिषद भवन के सभागार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और विभागिय अधिकारियों के साथ बैठक की।कुल्लू जिला में 24 अक्तूबर के 30 अक्तूबर तक ऐतिहासिक दशहरा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोेजन किया जाएगा । दशहरा उत्सव के लिए अभी 2 माह का समय है ऐसे में इस बार दशहरा उत्सव को नए स्वरूप में नई व्यवस्था के साथ मनाने के लिए सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी तैयारियों को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए है।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहाकि प्रदेश में इस आपदा की घड़ी में हमारे पर प्रकोप से बाहर निकलने के लिए देव महाकुंभ दशहरा उत्सव को बेहतर ढंग से मनाने का प्रयास करना है।उन्होंने कहाकि मुख्यमंऋी सुखबिंद्र सिंह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव को अंंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए मनिस्ट्री ऑफ एकसट्रनल अफेसर के पत्र लिखा था और इसके फल स्वरूप 15 देशों के अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक दलो ने सैद्धान्तिक रूप से भाग लेंने की मंजूरी दी हैं। इन्होंने कहा कि इसमें रूस, कजाकिस्तान,इज़राइल, सोमनिया, फीजी, कुवैत, क्यूबा, साऊथ सूडान, घाना,इथोपिया, जाम्बिया पनामा, तजाकिस्तान, ताईवान, मलेशिया आदि देशों के अतिरिक्त भारतीय सांसकृतिक परिषद् विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल ,प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।उन्हेंने कहाकि दशहरा उत्सव में 7 दिन सिर्फ देवी देवताओं के अस्थाई शिविरों में उचित व्यवस्थाए रहेगी। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय व हिमाचल के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। जिनके लिए उचित सुविधाएं मिलेगी।



