अन्यकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

बिजली महादेप रोपवे के विरोध मे आखरी सांस तक लड़ेगें लड़ाई-सर चंद

कहा-केंद्र  और प्रदेश सरकार देव आस्था को देखते हुए बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट को रद्द करें

देवभूमि कुल्लू में बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
केंद्र  और प्रदेश सरकार से बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग
उपाुयक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के माध्यम से राज्यपाल मुख्यामंत्री को रोपवे रद्द करने  के लिए भेजा ज्ञापन
न्यूज मिशन

कुल्लू
देवभूमि कुल्लू  जिला में बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के धरने  प्रदर्शन में हजारों लोगों ने रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध किया। इस दौरान हजारों लोगों ने 2 किलोमीटर रामशीला से लेकर उपायुक्त कार्यलय ढालपुर कुल्लू तक प्रदेश सरकार व  सीपीएस एंव स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। उपायुक्त कार्यलय के बाहर हजारों लोगों ने घंटो विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के माध्यम से राज्यपाल मुख्यमंत्री को बिजली महादेव रोपवे रद्द करने के लिए ज्ञापन भेजा।

बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष सर चंद ने कहाकि बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया है।उप्न्होंने कहाकि बिजली महादेव में रोपवे लगाने से कंपनी और कुछ जनप्रतिनिधियों को फायदा होगा।उन्होंने कहाकि खराहल फाटी और कशवरी फाटी के हजारों लोगों के रोजगार को नुक्सान होगा जिसके लिए जनता इसका विरोध कर रही है।उन्होंने कहाकि  कुल्लू शहर के दुकानदारों ने भी इसका समर्थन किया है।उन्होंने कहाकि बिजली महादेेव में रोपवे किसी भी कीमत में लगाने नहीं देंगे।उन्होंने कहाकि हम आखरी सांस तक इसका  विरोध करते रहेगें जब तक सरकार इस बिजली महादेव के रोपवे को रद्द  नहीं करती।

बिजली महादेव रोपवे के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहाकि देवबाणी सर्वोपरी है हमारे बुजुर्गो के समय से देवता गुरबाणी के माध्यम से बिजली महादेव में रोपवे को बनाने के देव आदेश दिए है।उन्होंने कहाकि इस विरोध प्रदर्शन को राजनैतिक व्यक्ति बिशेष से न जोड़ा जाए।उन्होंने कहाकि देवआस्था के नाम पर रोपवे को रद्द किया जाए।अन्यथा हम इसके विरोध में हम आखरी सांस तक लड़ेंंगे।
वीओ-स्थानीय दुकानदार प्रकाश चंद शर्मा ने कहाकि बिजली महादेव में रोपवे विरोध में बाजार बंद है।उन्होंने कहाकि बिजली महादेव धार्मिक स्थान है ऐसे में रोपवे बनाकर उसे पिकनीक स्पॉट न बनाए।उन्होंने कहाकि देव आस्था के साथ खिलबाड़ न हो इसके लिए सरकार रोपवे का निर्माण न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now