अन्यकारोबारकुल्लूखेलबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

कुल्लू में स्वतंत्रता दिवस पर 100 पैराग्लाइर ने तिरंगे के साथ भरी उड़ान देशभक्ति का दिया संदेश-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- तिरंगा हमारी आन वान शान वीरों की शाहादत को शत शत नमन

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 77 वें स्वतंत्रता दिवस कुल्लू मनाली पैराग्लाईडिंग एसोसिएशन आयोजित किए इवेंट
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू  जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में  77 वें स्वतंत्रता दिवस पर कुल्लू मनाली पैराग्लाईडिंग एसोसिएशन व पर्यटन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अध्यक्षता की और इस दौरान पीज  पैराग्लाईडिंग साइट से रंग विरेंगे 100 पैराग्लाइडर पायलट ने हाथ में तिरंगा लेकर उड़ान भरी और पूरे देश को देशभक्ति का संदेश दिया।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहाकि देशभर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के  मौके पर  जश्ने ए आजादी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों  को स्थगित किया गया है।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर पैराग्लाइडर हाथ में तिरंगा लेकर आसमान में उड़ान भर रहे है और पूरे देश को देशभक्ति का संदेश दे रहे  है।उन्होंने कहाकि तिरंगा हमारी आन वान शान है तिंरंगे  से हमें देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है ऐसे में युवाओं को देशभक्ति की भावना जागृत हो इसके  लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।उन्होंने  कहाकि पीज पैराग्लाईडिंग साइड 5 माह पहले पैराग्लाईडिग के लिए पास हुई है जहां पर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now