कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

आपदा से हुई क्षतिपूर्ति की ओर सरकार उदासीन-बलदेव महंत

राहत कार्यों को दरकिनार कर बंजार प्रशासन आवभगत में मशगूल

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में भारी बरसात से आई त्रासदी के बाद अब तक एक माह बीत चुका है, परन्तु अभी भी सामान्य जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा अभी भी सही से बहाल नहीं हो पाई है। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से राहत कार्यों में सरकार को काफ़ी सहूलियत हुई है। परन्तु अभी भी आए दिन बादल फटने व भूस्खलन होने को घटनाएँ सामने आ रही हैं। जिस कारण बरसात से अभी भी आम जन मानस का जीवन यापन दुभर बना हुआ है। वर्तमान में बंजार भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलदेव महंत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में अभी भी बहुत से ग्रामीण क्षेत्र बचे हैं जहां लोग सरकार से  राहत के लिए तरस रहे हैं व इन ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के प्रतिनिधियों ने जनता के बीच जाने में कोई रुचि नहीं दिखाई है।  बागवान व कृषक सड़कें बहाल ना होने के कारण चिंतिंत हैं। कुछ ही दिनों में घाटी में सेब सीजन ज़ोर पकड़ने वाला है और अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बहाली के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। विपरीत आर्थिक हालातों व आपदा का सरकार इस समय रोना रो रही है जबकि विभिन्न सरकारी उपक्रमों में लाभ के पद भी बेरोकटोक बाँटे जा रहे हैं।  ऐसे हालतों में अनावश्यक सरकारी नियुक्ति करना सरकार के राजसी व ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। इतना ही नहीं प्रशासन भी प्रतिभोज का आनंद लेने व आवभगत करने में मशगूल है। आपदा की घड़ी में जनता के बीच जाने की प्राथमिकता को भूलकर सरकार अनावश्यक लाभ के पद बाँटने व  प्रशासन इन नेताओं के ठाठ-बाठ के इंतेज़ामात में लगा है। महंत ने बंजार कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जश्न को तवज्जो ना देकर जनता के प्रति अपनी संवेदनाएँ ज़ाहिर करें। बंजार कांग्रेस के कई पदाधिकारी स्वयं इस प्रतिकूल समय में अपने ही नेताओं की भोग विलास में रुचि देखकर उहा-पोह की स्थिति में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now