कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार से 1000 करोड़ से अधिक आर्थिक सहायता मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार नहीं दे पा रही राहत – गोविंद सिंह ठाकुर

कहा करोड़ों की आर्थिक राशि पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान उनकी नियत पर सवाल खड़े कर रहे।

न्यूज मिशन
कुल्लू
 प्रदेश में हुई भयंकर बारिश के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने आंतरिक कलह के कारण आपदा प्रभावित लोगों को पूरी तरह भूल गई है। पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने मीडिया को जारी बयान के माध्यम से कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में रहे और 364 करोड़ की फौरी राहत प्रदेश को दिलवाने में सफल रहे। उसके बाद केंद्रिय सड़क मंत्री नितिन गडकरी को हिमाचल लेके आए और केंद्रीय मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर 400 करोड़ की आर्थिक मदद प्रदेश को प्रदान की। यही नहीं पिछले ही दिन केंद्र सरकार ने लगभग 200 करोड़ प्रदेश को जारी किए हैं पंरतु केंद्र की ओर से जारी लगभग 1000 करोड़ की आर्थिक मदद के बावजूद राज्य की कांग्रेस सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। धरातल पर स्थितियां जस की तस बनी हुई हैं, प्रभावित जन मानस मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है और सरकार और प्रशासन का इंतजार कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया लोगों की भावनाओं को नजरंदाज कर अपने ही कांग्रेस संगठन में अपने प्रतिद्वंदियों को निपटाने में लगे हैं जो प्रदेश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
 उन्होंने मांग की कि केंद्र से मिली करोड़ों रुपए की आर्थिक मदद के ऊपर राज्य सरकार स्पष्टीकरण दे की यह राशि कहां खर्च की जा रही है क्योंकि धरातल पर कोई भी राहत कार्य राज्य सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा। उन्होंने केंद्र से मिली आर्थिक सहायता को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के नेताओं के बयान बताते हैं कि इनकी नियत ठीक नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now