अन्यकुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मनाली ग्रीन टैक्स बैरियर के समीप पीआरटीसी बस के मलबे में 3 शव हुए बरामद -साक्षी वर्मा

 5 शवों की शिनाख्त नहीं हुई,18 लोग अभी भी व्यास नदी  में लापता
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में 9 जुलाई की रात करीब 2:00 बजे  पीआरटीसी की बस नदी में बाढ़ की चपेट में आई थी जिसमें सवार 13  लोगों में से  अब तक 4  लोगों के शव बरामद हुए हैं जिनमें  मनाली ग्रीन टैक्स बैरियर के समीप ब्यास नदी के बीच पीआरटीसी की बस का मलबा हटाने पर 3 शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने 3 शवों को  कब्जे में लेकर छानबीन की है इन तीनों शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है।जबकि इस बस के ड्रराबर का शव घटना के 4 दिन बाद बरामद हुआ था।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि 9  जुलाई को मनाली में व्यास नदी की बाढ़ में पीआरटीसी की बस बेहतर लापता हुई थी उन्होंने कहा कि उस बस के मलबे को पिछले कल निकाला जिसमें 3 डेड बॉडी बरामद हुई है उन्होंने कहा कि यह तीनों शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के अब्दुल मजीद,श्री मति प्रवीण और एक छोटी बच्ची अलमीरा के रूप में पहचान हुई है उन्होंने कहा कि इसके अलावा  गड़सा घाटी में बादल फटने की बाढ़ की चपेट में आए एक व्यक्ति का शव कांगड़ा में व्यास नदी से बरामद हुआ है। जिसकी पहचान हीरालाल गड़सा निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में अब तक ब्यास नदी के किनारों से 23 शव बरामद हुए हैं जिनमें से 5 शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन्होंने कहा कि लापता 28 लोगों में से 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 18 लोग अभी भी लापता है जिन को ढूंढने के लिए पुलिस व्यास रिवर के किनारों पर सर्च ऑपरेशन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now