कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बड़ा भुईन में खेत काम करते हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत

न्यूज मिशन
कुल्लू :
जिला कुल्लू के भुंतर थाना क्षेत्र के तहत किसान की खेत मे काम करते समय अचानक सीने दर्द होने से हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दुर्गादास पुत्र स्वर्गीय करमचंद निवासी गांव बड़ा भूईंन डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। भुंतर पुलिस थाने को सूचना मिली की एक व्यक्ति की खेत में काम करते हुए मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया जहां पर पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सक ने बताया कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से प्रतीत हो रही है। पोस्टमाटर्म करने के बाद असल कारणों का पता लग पाएगा।एसपी कुल्लू ने साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।



