स्वास्थ्य विभाग यू-विन डिजिटल पोर्टेल से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के वैक्सीनेशन की करेगा मॉनिटरिंग – डॉक्टर नागराज पवार
कहा- डिलीवरी प्वाइंट ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु यू-विन पोर्टेल की होगी रजिस्ट्रेशन
स्वास्थ्य विभाग के 60 कर्मचारियों ने यू-विन पोर्टेल ऑप्ररेट करने की ली ट्रेनिंग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यू विन डिजिटल पोर्टल को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार की अध्यक्षता में जिला भर के 60 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने यू-विन डिजिटल पोर्टल में डाटा एंट्री के बारे में जानकारी हासिल की भविष्य में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं और 0 से 2 वर्ष शिशुओं के वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग यू-विन डिजिटल पोर्टेल से की जाएगी।सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यू बिन डिजिटल पोर्टेल को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें जिला भर के 60 कर्मचारी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि इस यू विन डिजिटल पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और 0 से 2 साल तक के बच्चों का डाटा एंट्री की जाएगी उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के वैक्सीन की मॉनिटरिंग की जाएगी उन्होंने कहा कि इस यूबिन विश्व पोर्टल में अभिभावकों का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन की जाएगी उन्होंने कहा कि इंटेंसिफाइड मिशन इंद्रधनुष स्टार्ट किया है अभी लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम के तहत अगस्त सितंबर अक्टूबर में लगातार आशा वर्कर घर-घर जाकर गर्भवती महिला और 0-5 छोटे बच्चों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेगी जिसके बाद वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग की जाएगी उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद लाइन लिस्ट किया जाएगा जिसके बाद बच्चों को प्रॉपर टीकाकरण का रिकॉर्ड रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल डिलीवरी पॉइंट और डिलीवरी रूम में स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर्स और मेटर्न को इस पोर्टल का इंचार्ज बनाया है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण की मॉनिटरिंग की जाएगी जिससे इस पोर्टल से मैसेज के माध्यम से अभिभावकों को टीकाकरण के लिए मैसेज भी उपलब्ध होगा।



