कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मलाणा पावर प्रोजेक्ट स्टेज 2 का डैम 3 दिनों से ओवरफ्लो घबराने की जरूरत नहीं- आशुतोष गर्ग

कहा-एनडीआरएफ की टीम ने भी मैनुअली गेट को खोलने की कोशिश में रही नाकाम

प्रदेश सरकार ने बीबीएमबी के डायवर्स को भी किया संपर्क मैनुयली खोलने का करेंगे प्रयास
डैम में करीब 30 लाख लीटर पानी स्टोरेज
न्यूज मिशन

कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में मलाणा नाले पर बने मलाणा पावर stage-2 के डैम का गेट ब्लॉक होने से पिछले 3 दिनों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है जिसके चलते डैम के गेट से एक तरफ से रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में कभी भी प्रेम फटने से भारी नुकसान की संभावना बनी हुई है प्रशासन की तरफ से पार्वती नदी और व्यास नदी के किनारों पर बसे रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को अलर्ट भी जारी किया गया है।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि मलाणा 2 पावर प्रोजेक्ट के गेट ब्लॉक होने से डैम में पानी 3 दिनों से ओवरफ्लो स्थिति यथासंभव बनी हुई है उन्होंने कहा कि घबराने वाली बात नहीं है और डैम ऊपर से 20 क्यूसेक लीटर पानी ओवरफ्लो हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और एनडीआरएफ के जवान भी गेट को मैनुअली खोलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा बीबीएमबी के डाइवर्स को भी आग्रह किया गया है। उनके द्वारा स्थिति को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और डैम के गेट को खोलने के लिए मैनुअली प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रशासन की तरफ से लोगों को एहतियातन तौर पर अलर्ट रहने के लिए आग्रह किया है ऐसे में घबराने वाली बात नहीं है अगर ऐसे में कोई डैम फटने की घटना होती है तो उस सूरत में समय रहते लोगों को रिहायशी क्षेत्रों से खाली करवाया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now