कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
तीर्थन घाटी में भूस्खलन से ख़तरे की जद में आए बन्दल गाँव का विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया दौरा

न्यूज़ मिशन
बरसात का दौर अभी थमा नहीं है और दिनों दिन बदल फटने व भारी भूस्खलन जैसी दिल दहलाने वाली घटनाएँ लगातार घटित हो रही हैं। बंजार क्षेत्र के तीर्थन घाटी में बन्दल गाँव पहाड़ी धँसने से ख़तरे में आ गया है जिस कारण लगभग 30 परिवार विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर हो गए हैं। आज बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने बन्दल गाँव का दौरा किया व स्थानीय लोगों का दर्द साझा किया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बन्दल गाँव में ज़मीन खिसकने से पूरे गाँव को ख़तरा पैदा हो गया है। 20 के क़रीब मकान रहने के लिए असुरक्षित हो गए हैं और इतने ही मकान ख़तरे में हैं। पूरे क्षेत्र का भूगार्भिक सर्वे करवाया जाना चाहिए। विधायक ने कहा है कि प्रशासन को विस्थापितों के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश किए गए हैं।



