अन्य
कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 वीर शहीद जवानों की शहादत को शत शत नमन- आशुतोष गर्ग
कहा- देव भूमि हिमाचल से हजारों सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात-

एचपी पूर्व लीग कुल्लू लाहौल स्पीति के सभागार में धूमधाम के साथ मनाया कारगिल विजय दिवस
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में 24 वें कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए के वही देवभूमि कुल्लू जिला में भी जिला प्रशासन के द्वारा
कारगिल विजय दिवस पर एचपी पूर्व लीग कुल्लू लाहौल स्पीति के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयोजन किया।इस दौरान उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।इस मौके पर उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर देश रक्षा के लिए समर्पित शपथ दिलाई।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष करने का कि पूरे देश भर में 24 वे कारगिल विजय दिवस की धूमधाम के साथ मना जा रहा है लिखा। उन्होंने कहा कि देवभूमि कुल्लू जिला में भी कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट कर उनकी शाहदत को याद किया । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलो से सेना में बड़ी संख्या में सैनिक देश की सीमाओं पर रक्षा कर रहे हैं उन्हें कहां की कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिकों ने अपने प्राणों की शहादत दी है वही कुल्लू जिला से भी 4 सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस में अपने प्राण देश की रक्षा लिए न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा की इस मौके पर सभी शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शाहदत को नमन किया है। उन्होंने कहा कि जिला में शहीद स्मारक अखाड़ा बाजार पार्क में निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए लाडा के तहत धनराशि का प्रावधान किया क्या है। जिसका निर्माण जल्द किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम वहां पर आयोजित की जा सके


