कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मलाणा हाइड्रो पावर स्टेज 2 का डैम ब्लॉक ओवर फ्लो से कई रिहायशी इलाकों को करवाया खाली -आशुतोष गर्ग
कहा-डैम के गेट में मिट्टी, रेत पत्थर चौक होने ऑपरेट न् होने से ओवर फ्लो हुआ डैम

प्रशासन ने एतियाहतन तौर पर कई रिहायशी क्षेत्रों को करवाया खाली
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के मलाणा में मलाण हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट स्टेज 2 के डैम के गेट चौक होने से ओवर फ्लो हुआ है।जिससे मलाणा नाले का पानी डैम से ओवर फ्लो हो रहा है। ऐसे में डैम फटने की संभावना को देखते हुए रिहायशी क्षेत्रों को अलर्ट जारी किया गया है और पार्वती नदी के किनारे कई रिहायशी क्षेत्रों को खाली करवाया गया है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रशासन को 2 घंटे पहले यह जानकारी मिली है कि मलाणा हाइड्रो पावर स्टेज 2 डैम के गेट ब्लॉक होने से पानी का ओवरफ्लो हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन से बात हुई है उनका यह कहना है कि गेट चौक होने की वजह से वह उसे ऑपरेट नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने कहा कि डैम में पानी की मात्रा 30 क्यूसेक है ऐसे में घबराने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि डैम फटने की संभावना को देखते हुए नीचे के क्षेत्र के लोगों को खाली करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पावर प्रोजेक्ट अथॉरिटी को जल्द गेट ऑपरेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान ना हो सके।
गौर रहे कि मलाण 2 डैम साइड ऊंची पहाड़ी मेंबना हुआ है जिससे आगे मलाणा नाले पर लोगो के कई घर व जमीनें है चौकी गांव के समीप खड्ड किनारे मलाणा के लोगों की सैंकड़ो वीघा उपजाऊ भूमि है और जरी से लेकर भुंतर बजौरा व पंडोह डैम तक व्यास नदी के किनारे सैंकड़ो रिहायशी ईलाके है ऐसे में अगर डैम फटने से एडिट 1 और कई लोगों की घरों व जमीनों को नुक्सान होने की संभावना को देखते हुए। लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।



