कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
सैंज और पार्वती घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में पहाड़ियों में फंसे 4 दर्जन गद्दियों के लिए प्रशासन कल भेजेगा राशन सामग्री-आशुतोष गर्ग
कहा-पशुपालन विभाग की टीम के सदस्य भेड़ बकरियों को हुई अज्ञात बीमारी की करेंंगे जांच

भारी बरसात के चलते पार्वती औ सैंज की ऊंची पहाड़ियों में फंसे 4 दर्जन गद्दियों को राशन की जरूरत
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के दुर्गम क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते पिछले 2 सप्ताह से ऊंची पहाड़ियों में सेंड और पार्वती घाटी ऊंची पहाड़ियों में 4 दर्जन से अधिक गद्दी भेड़ पालक फंसे हुए हैं जिनके पास राशन सामग्री खत्म होने से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं प्रशासन ने ऊंची पहाड़ियों में फंसे हुए गद्दीयों को राशन सामग्री पहुंचाने के लिए टीम टीम गठित की है जो जिसमें अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान का दल के साथ पशुपालन विभाग की टीम के लोग रवाना होंगे वहीं प्रशासन की तरफ से सेना के हेलीकॉप्टर से भी राशन सामग्री पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिला में तीन अलग-अलग जगह में ऊंची पहाड़ियों में भेड़ पालक फंसे होने की सूचना मिली है जिसमें पार्वती घाटी के ग्रहण की ऊंची पहाड़ियां और तोष की ऊंची पहाड़ियों के साथ सैंज शाकटी की ऊंची पहाड़ियों में 4 दर्जन भेड़ पालक( गद्दी) के फंसे होने की सूचना मिली है उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से कल अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान कल, कुछ पोर्टल और वेटरनरी विभाग की टीम के सदस्य जाएंगे जहां पर भेड़ बकरियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे । उन्होंने कहा कि एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से राशन सामग्री भी पहुंचाई जाएगी।



