कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू ज़िले में 2 दिन भारी बारिश होने की संभावना नदी नालों से दूर सुरक्षित-आशुतोष गर्ग

कहा-मौसम विभाग की भारी बारिश बाढ़ को लेकर अलर्ट किया जारी

न्यूज मिशन
कुल्लू 22 जुलाई
अगले 2 दिन तक कुल्लू ज़िले में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना सभी नदी नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर ही रहें -अशुतोष गर्ग
उपायुक्त कुल्लू अशुतोष गर्ग ने मौसम विभाग की वर्षा को भविष्यवाणी के चलते सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 2 दिन तक कुल्लू ज़िले में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही ज़मीन में पानी के कम रिसाव की क्षमता को देखते हुए, यह बारिश का पानी नदी-नालों में तेज प्रवाह के साथ आ सकता है और बाढ़ (flash floods) आने की स्थिति बन  सकती है। अतः सभी ज़िम्मेवार नागरिकों से अपील की जाती है कि बड़ी नदियों  और नालों के नज़दीक बसे हुए लोगों को वहाँ से अगले 2 दिनों तक, सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को सचेत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now