अन्यकुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू की खराहल घाटी में फटा बादल से तबाही का मंजर

कोटनाला में बाढ़ की चपेट आए 1 व्यक्ति मौत 3 घायल 9 वाहन भी हुए श्रतिग्रस्त

जवाणी और कोईश नाला में बाढ़ से मिडिल स्कूल नेऊली निचली मंजिल में भरी रेत मैदान भी हुआ खराब

बाढ़ से सैंकड़ो लोगो की जमीनों को भारी नुक्सान कई घरों में भरा बाढ़ का मलबा

आधी रात को लोगों ने  भागकर सुरक्षित जगह पहुंचकर बचाई जान

न्यूज मिशन

कुल्लू

जिला कुल्लू में  बाढ़ से प प्राकृतिक आपदा से लगातार भारी नुक्सान हो रहा है ऐसे में बीते कल लगघाटी में बादल फटने की घटना हुई थी, और बीती रात ढाई बजे खराहल घाटी में बादल फटने से कई   काईस और नेऊली में भारी नुक्साान हुआ है करीब आधाी रात के 3 बजे काईस क्षेत्र के पास बादल फटने  अचानक बाढ़ की चपेट में आए बोलेरों जीप में सवार 4 लोगों में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग जख्मी हो गए है। जिसमें एक व्यक्ति के पानी मे बह जाने से मृत्यु की सूचना है, जबकि 2 अन्य घायल हैं।
जिला उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि पिछले 2 दिन से मौसम विभाग के द्वारा हाई अलर्ट जारी किया है। आज सुबह का इसके काईस के पास बादल फटने की घटना सामने आई। इस दुर्घटना में खराहाल निवासी की मृत्यु हुई है। कुछ लोग जो घायल हुए हैं और स्थानीय जमीनों का भी नुकसान पहुंचा है और मौके पर टीम लेखा जोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है उनके परिवार को सहायता राशि के तौर पर एक लाख प्रशासन की ओर से दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के दौरान जिनके घर को नुकसान पहुंचा है उन्हें भी मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार एक 100000 की धनराशि रिलीफ फंड के तौर पर दी जा रही है, और जो भी नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जा रहा है,।
वही चश्मदीद सुशील कुमार ने बताया कि का इसमें रात के 2 बजे के करीब पानी का जलस्तर बढ़ने बड़ा। उन्होंने कहा कि मेले में दुकान लगाई थी, उन्होंने कहा कि पिछले कल शाम को 5 बजे के करीब वे मेले में दुकान लगाने के लिए गए हुए थे और रात को अचानक वहां पर फ्लड आ गया, जिसमें में भागने में सफल रहा जिसमें और 2 साथी घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हुई है।उन्होंने कहा कि काईस के लोग सुबह 6 बजे वहां पर इकट्ठे हुए फिर उस दौरान पुलिस वाले की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और उस गाड़ी में डेड बॉडी को भी लाया गया।
मख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि काईस में बादल फटने से एक व्यक्ति की मृत्यु वह दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। आज सुबह यह घटना पेश आई है उन्होंने कहा कि किस को लेकर प्रशासन के साथ रिव्यू मीटिंग भी की। जिसमें पूरे जिले भर के घटना के बारे में जानकारी ली गई। इस बैठक में सड़क पानी और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं सरकार की ओर से कि वे युद्ध स्तर पर कार्य करें। ऐसे में प्रशासन व उनके अधिकारी दिन-रात इस आपदा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आपदा आई है उसे लग रहा था कि कई समय लगेगा। लेकिन सरकार व प्रशासन की युद्ध स्तर पर कार्य करने पर लोगों को सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वे जनता से अपील करना चाहते हैं कि वे थोड़ा संयम बनाकर रखें और एक दूसरे का सहयोग करें और यह अपील भी करते हैं कि जो भी दानी सज्जन है इस आपदा की घड़ी में दानी सजन दान देना चाहते हैं वह सरकार को हेल्प लाइन नंबर पर भी सहयोग करें। जब सभी लोग सहयोग करेंगे तभी जल्द से जल्द इसे रिस्टोर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मनरेगा के मस्टरोल भी जारी करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सेब का सीजन भी आने वाला है ऐसे में चैलेंज बहुत बड़ा है और पूरी तत्परता से सरकार और प्रशासन कार्य कर रही है और जल्द ही हम इस कार्य को पूर्ण करेंगे और लोगों को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now