कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

फर्जी दस्तावेजों व पहचान पत्रों आदि के आधार पर सिम कार्ड बेचने वालों के खिलाफ

फर्जी दस्तावेजों व पहचान पत्रों आदि के आधार पर सिम कार्ड बेचने वालों के 65 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज़ मिशन

कुलु

गत दिनों में पुलिस प्रदेश मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला कुल्लू के अन्तर्गत फर्जी दस्तावेजों व पहचान पत्रों आदि के आधार पर सिम कार्ड बेचने वालों के खिलाफ  तुरन्त कार्यवाही करते हुए, कुल्लू पुलिस ने *08 अभियोग अन्तर्गत धारा 420, 465 भाoदoसंo 65 विक्रेताओं* के विरुद्ध जिला के विभिन्न थानों में दर्ज किये गए हैं, जिनमें पुलिस थाना मनाली के अन्तर्गत 06 विक्रेताओं, पतलीकुहल में 08 विक्रेताओं, कुल्लू में 23 विक्रेताओं, भून्तर में 14 विक्रेताओं, सैन्ज में 01 विक्रेता, बन्जार में 02 विक्रेताओं, आनी में 10 विक्रेताओं व थाना ब्रो के अन्तर्गत 01 विक्रेता की संलिप्तता होनी पाई गई है। जिला कुल्लू पुलिस इन सभी विक्रेताओं से हर पहलू में गहनता से पूछताछ कर रही है तथा उक्त अभियोगों का आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now