बंजार में 1 किलो 729 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्ताार
पुलिस ने 34 वर्षीय वैली राम को किया गिरफ्तार

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस का नशे का खिलाफ अभियान लगातार जारी है ऐसे में थाना बंजार के अन्तर्गत पुलिस की टीम ने खलैत-रोपा समीप डमाला पुल कच्चा लिंक रोड़ में गश्त के दौरान बेली राम (34 बर्ष) पुत्र श्री शेतू राम निवासी गांव गलियाड डाकघर बठाहड़ तहसील बंजार के कब्जा से *1 किलो 729 ग्राम चरस/ केनाबिस* बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। चरस तस्कर को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।पुलिस रिमांड में चरस तस्कर से कड़ी पुछताछ की जाएगी।-एसपी कुल्ल्लू साक्षी वर्मा ने कहाकि बंजार थाना में एक व्यक्ति से 1 किलो 729 ग्राम चरस बरामद की है और स्थानीय निवासी वैली राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।उन्होंने कहाकि पुलिस रिमांड में चरस तस्कर से कड़ी पुछताछ की जााएगी।उन्होंने कहाकि चरस तस्कर ने चरस कहां से खरीदी थी और कहां पर बेचनी थी इसकी तफतीश की जाएगी।उन्होंने कहाकि पुलिस नशा तस्कर से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करेंगी।



