कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मणिकर्ण घाटी के शुंकचंग टॉप में आसमानी बिजली की चपेट में 60 भेड़ बकरियों की मौत, भेड़ पालक घायल
बीती रात ढाई बजे गिरी आसमानी बिजली
पूर्व सासंद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने सरकार से पीड़ित भेड़पालकों को उचित मुआवजे की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के शुंकचंग टॉप पर आसमानी बिजली गिरी है जिस कारण 60 भेड़ बकरियों की मौत हो गई है। जबकि भेड़ पालक घटना में घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब अढ़ाई बजे यह घटना पेश आई जब आसमान खराब था और बारिश हो रही थी इस दौरान गर्जनाओं के साथ क्षेत्र में आसमानी बिजली गिर गई। जिस कारण शुंकचंग टॉप में 60 भेड़ बकरियों की मौत हो गई है। जिसमें 20 भेडें और 40 बकरियां शामिल है।
घटना के दौरान भेड़ पालक भी इसकी चपेट में आ गया है और वह घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाडगी गांव का सोनू कुमार क्षेत्र में बकरियां चराने गया हुआ था कि रात करीब अढ़ाई बजे यह घटना पेश आई। जिस कारण भेड़ पालक को काफी नुक्सान हुआ है।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक विशाल शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और विभाग की टीम क्षेत्र में मौके पर जाएगी और घटना का निरीक्षण करेगा व नुक्सान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व सासंद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहाकि बीती रात मणिकर्ण घाटी के शुंकचंग जोत में आसमानी बिजली की चपेट में 60 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत हो गई जिसमें 1 भेड़पालक भी गंभीर घाायल हुआ है।उन्होंने कहाकि सुबह जब जानकारी मिली तो उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया।उन्होंने कहाकि प्रशासन ने टीमें मौके पर भेज दी है।उन्होंने कहाकि सरकार पीड़ित भेड़पालकों को नुक्सान का उचित मुआवजा दे जिससे उनके नुक्सान की भरपाई हो सके।उन्होंने कहाकि भेड़पालकों का बड़ा नुक्सान हुआ है ।



