कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार में कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ संवाद
कहा-वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख आने वाले एक नए समृद्ध दौर की ओर संकेत
न्यूज मिशन
कुल्लू
बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने मंगलवार को बंजार भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग प्रधानमन्त्री मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। अगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक कार्ययोजना को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वार निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मध्यप्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी व 2500 कार्यकर्ताओं के संवाद प्रसारण को प्रत्येक मंडल स्तर पर सुना गया। इस मौक़े पर बंजार में बंजार भाजपा के कार्यकर्ताओं व विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी इस प्रसारण को बंजार भाजपा कार्यालय में सुना जिसमें कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में भाग लिया। इस मौक़े पर विधायक शौरी ने कहा कि अगामी लोकसभा चुनावों में निश्चित तौर पर ही भाजपा पुन: केंद्र में सत्ता पर काबिज होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जो उत्थान कार्य हुए हैं उनकी छाप वैश्विक पटल पर साफ़ देखी जा सकती है। वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख आने वाले एक नए समृद्ध दौर की ओर संकेत है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियोजित रूपरेखा के तहत संगठनात्मक कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी व शीर्ष नेतृत्व के समय समय पर मिल रहे मार्गदर्शन से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है व देशहित में भाजपा की सरकार को लगातार सत्ता में बनाए रखने के लिए दृढ़संकल्प है।