कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मणिकर्ण घाटी में बिना गाइड ट्रैकिंग पर जाने वाले पर्यटकों के साथ हो रहे हादसे- किशन ठाकुर
कहा- पैसे बचाने के लिए पर्यटक बिना गाइड के कर रहे ट्रैकिंग

नदी नालों के आसपास रोकने पर भी नहीं मान रहे पर्यटक
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में हर साल पर्यटकों के लापता होने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में घाटी का नाम भी बदनाम हो रहा है जिसके चलते मणिकर्ण घाटी के होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि बीते 2 वर्ष पहले होटल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया था कि मणिकर्ण घाटी में आने वाले पर्यटकों को होटल की रिसेप्शन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाए जिससे पैकिंग पर जाने वाले पर्यटकों के लिए गाइड साथ ले जाना जरूरी है मणिकर्ण घाटी के ट्रैकिंग रूट पर पर्यटक सोलो ट्रैकिंग पर ना जाए। जिसे मैंने करो घाटी में कई ट्रैकिंग रूट पर पर्यटक रास्ता भटक कर जंगलों में हादसों का शिकार हो जाते हैं जिससे कई बार नदी नालों में और पहाड़ों में गिर कर मृत्यु होती है उन्होंने कहा कि मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी के किनारे ना जाने के लिए भी सूचना बोर्ड लगाने के बावजूद पर्यटक नदी के किनारे उतर रहे हैं जहां पर कई टूरिस्ट नदी में फिसल कर लापता हुए हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्वती नदी में लापता कई बैठकों का आज तक कोई सुराग नहीं मिला है उन्होंने कहा कि ऐसे में देर रात तक पर्यटक पार्वती नदी के किनारे उतर कर हादसों का शिकार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि कई बार नशा करने के बाद भी पटक जंगलों और नदी नालों में गिरकर लापता हो रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन पार्वती नदी के किनारे ढाबे रेस्टोरेंट संचालकों के द्वारा पर्यटकों को गाइड किया जाए जिससे पर्यटकों के साथ किसी तरह के हादसे ना हो और उन्हें कहा कि पार्वती घाटी में कई जगह पर घने जंगलों के बीच पर्यटक रास्ता भटक कर लापता होते हैं। पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैकिंग कर रहे हैं।



