बड़ी खबरशिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्री मानसून की दस्तक

प्रदेश के कई हिस्सों में बरसी राहत की बारिश गर्मी से लोगों को मिली राहत्

3 दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट
न्यूज़ मिशन
शिमला

हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून शुरू हो गया है। 26 जून के बाद मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है। बीते वर्ष सामान्य से 2 दिन देरी से 28 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं, 25 व 26 जून के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार सुबह 10:30 के बाद राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। शहर ने धुंध की सफेद चादर ओढ़ ली है। पूरे प्रदेश में 27 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं बुधवार रात को जोगिंद्रनगर में 67, कटौला 52, पंडोह 36, भराड़ी 22, बैजनाथ 18, भरवाईं 15, रामपुर 9, ऊना 7, काहू 6 और सुंदरनगर में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, मैदानी भागों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हिमस्खलन की चपेट में आने से 100 भेड़ाें की मौत उधर, लाहौल को चंबा से जोड़ने वाले कुगती टॉप के समीप हिमस्खलन से उसकी चपेट में आने से 100 भेड़ाें की मौत हो गई, जबकि 60 जख्मी हो गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now