मनोहर की नृशंस हत्या को राजनीतिक रंग देना पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कृत्य-इंदु पटियाल
कहा- भाजपा खिलाड़ियों के यौन शौषण और बकिसानों के आंदोलन पर मौन धारण करते है
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे नेताओं को आलोचना का पूरा अधिकार है, सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में हो रहे अन्याय को सरकार के ध्यानार्थ लाना चाहिए। चंबा में एक युवक की नृशंस हत्या हुई,जिसपर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अविलंब संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए ,साथ दोषियों को कड़ी सजा देने का आश्वासन दिया। ये एक मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना है,देवभूमि की समस्त जनता आहत है इसे राजनीतिक रंग देना पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कृत्य है। इसीलिए पुलिस प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जांच व कारवाई के मध्य संयम रखने हेतु प्रदर्शन करने से रोका, जो एक ह्रदयविदारक घटना को मुद्दा बना कर भुनाना चाह रहे थे। ये वो नेतागण हैं जो देश के लिए मैडल लाने बाली खिलाड़ियों के यौन शौषण पर मौन रहते हैं, किसानों के आंदोलन पर मूक वधिर बन जाते हैं, इनके कार्यकाल में नशीली शराब ने दर्जनों लोगों की जान गई ,सड़कों की हालत बद से बदतर थी और सैकड़ों लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बनें, अनेक बलात्कार ,भ्रष्टाचार और घोटाले हुए तब तो इनका खून कभी नहीं खौला। आज कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु त्वरित कार्रवाई कर रही है तो नेता प्रतिपक्ष दो दिन का इंतजार किए बिना आक्रोश प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि उन्हें लिखित में दिया जाए वे किसी भी एजेंसी से मामले की जांच के लिए भी तैयार हैं। ये बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने आज जारी एक प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि ताज्जुब होता है कि भाजपा इतनी व्यग्र क्यों है ? चंद रोज पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीनड्डा कितनी ही हास्यास्पद बातें सुना चुके हैं और अब प्रदेश भर में ज्ञापन दिए गए जबकि ज्ञापन कारवाई न होने या किसी प्रकार से विलंब या कोताही बरते जाने पर या संज्ञान न लिए जाने पर दिए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार इस मामले पर गंभीर है और पैनी नजर रखे हुए है। अभी पिछले वर्ष की ही बात है कि सदर विधायक ऐबम मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने करीब तीन माह तक कुल्लू हास्पिटल में डाक्टरों की नियुक्ति को लेकर भूख हड़ताल की, तब भी भाजपा की कोई रैली कुल्लू में हुई किंतु उस समय सत्तासीन जयराम ठाकुर, गोबिंद ठाकुर ने कोई संवेदना दिखाना तो दूर की बात बल्कि भूख हड़ताल में बैठी जनता से मिलना भी उचित नहीं समझा जबकि जेपीनड्डा ने तो उस वक्त रात अपनी बुआ के घर बिताई थी। इसे कहते हैं औरों को नसीहत और खुद मियां फजीहत।



