कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

क़ुल्लू के त्रेहण में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 5 घयाल

हादसे में 2 महिलाओं की घटनास्थल पर हुई मौत

न्यूज़ मिशन
क़ुल्लू।
जिला कुल्लू के भुंतर-निरोगी मार्ग में एक एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत होने की जानकारी है जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जबकि मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम अन्य लोगों की खोज करने में लगी हुई है।
हादसा इस मार्ग में त्रैहण के पास पेश आया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं जो राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस एचपी 66- 1730 निरोगी से भुंतर आ रही थी तो इस दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत होने की जानकारी है जबकि 5 घायल हुए हैं अभी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और कितने लोग बस में सवार थे इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now