कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बंजार विधानसभा से 3000 कार्यकर्ता लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कुल्लू रैली में भाग।

बंजार विधानसभा से 3000 कार्यकर्ता लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कुल्लू रैली में भाग
न्यूज मिशन

कुल्लू

14 जून को कुल्लू के रथ मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की होने वाली मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली को लेकर ज़िला भाजपा की तैयारियाँ जोरो पर है। मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं से आवश्यक निर्धारित संख्या जुटाने का विभिन्न भाजपा पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र से इस रैली को सफल बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र से 3000 के क़रीब कार्यकर्ता व आम लोग इस रैली में भाग लेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकसभा चुनावों से पहले यह रैली कई मायनों में अहम है। कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरने के मद्देनज़र इस रैली को भव्य रूप देने का अथक प्रयास किया गया है। निश्चित तौर पर इस रैली के बाद पार्टी कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now