शुगाड़,शाक्टी, मरौड़,कुटला गांव के लोगों को बीमारी की हालत में 25 किलोमीटर पैदल चलकर ईलाज करवाने में मजबूर

शुगाड़,शाक्टी, मरौड़,कुटला गांव के लोगों को बीमारी की हालत में 25 किलोमीटर पैदल चलकर ईलाज करवाने में मजबूर
न्यूज़ मिशन
सैंज घाटी के अतिदुर्गम पंचायत गाड़ापारली के शुगाड़,शाक्टी, मरौड़,कुटला गांव के लोगों को आज भी पैदल पहुंचना पड़ रहा है। आज मरौड़ गांव की रक्षा देवी की बेटी अचानक बिमार हो गई। तो परिवार वाले बड़े परेशान हुए। उनका कहना है कि अगर शाक्टी में ही स्वास्थ्य केंद्र होता तो इतनी परेशानी नहीं होती।रक्षा देवी ने अपने बेटी को पीठ में उठाकर निहारनी तक पहुंचाया गया। वहीं ग्रामीण हीरा चंद,डोले राम,लाल सिंह,शेर सिंह,जित राम,लग्न राणा ,हीरा लाल,सेस राम,तेज राम, राम चंद , गोविंद राम व भाग चंद का कहना है कि ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पूर्ण विश्वास है कि ग्रामीणों का एक जनरल हाउस बुलाया जाएगा। जल्द ही पी डब्ल डी मंत्री से मिलेंगे और शाक्टी, मरौड़, शुगाड़ व कुटला गांव आने का न्योता दिया जाएगा । पुर्ण विश्वास है कि इन गांव को जल्द ही रोड़ से जोड़ा जाएगा।



