बड़ी खबर

कुल्लू पुलिस ने एक रशियन महिला का किया रैस्क्यू

कुल्लू पुलिस ने एक रशियन महिला का किया रैस्क्यू

न्यूज़ मिशन

कुल्लू
दिनांक 07-06-2023 को मनाली थाना में समय करीब 8.30 बजे शाम सुचना मिली कि एक रशियन महिला (Vera Litvinov) अपने विदेशी दोस्त ( Iurii Iarovoi) के साथ ओल्ड मनाली से बिना लोकल गाईड़ के खोह वाटरफाल के लिये रवाना हुआ थे लेकिन विदेशी महिला पैर फिसलने की वजह से 50 मीटर गहरी ढांक में गिर गई है जिसे बहुत गम्भीर चोटें आई है, और उसे सहायता की आवश्यकता है । सुचना मिलते ही पुलिस थाना मनाली से ASI प्रकाश चंद, PSI इशान्त सेन, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार , आरक्षी गोविंद, महिला आरक्षी रुवीना तथा स्थानीय बचाब दल जिसका नेतृत्व स्थानीय व्यक्ति जोगी कर रहा था विदेशी महिला का रैस्क्यु करने के लिए रवाना हुए । ओल्ड मनाली से लगभग 2-3 घण्टे का पैदल ट्रैक करने के बाद पुलिस टीम व स्थानीय बचाव दल मौका पर पहुंची, जहां से विदेशी महिला (Vera Litvinov) को स्टेचर की मदद से मिशल अस्पताल मनाली लाया गया है । विदेशी महिला की स्थिति गम्भीर है, जिसका ईलाज मिशन् अस्पताल मनाली में चल रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now