कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मैगा मॉक ड्रिल में 5 अलग अलग जगह पर राहत बचाव कार्य जारी

मनाली, सैंज,आनी,निरमंड और जिंदोड़ पंचायत कियु आरटी , चिकित्सा,पुलिस ,होम गार्ड,आईटीबीपी के दलो मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटी

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिले के पांचों उपण्डलो में आज मौक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
कुल्लू उपण्डल के जिंदोड़ के नागचा में पूर्वाभ्यास किया जा रहा है जहां भारी भूस्खलन के कारण ग्राम वासी अपने घरों में फंस गये है ।भूस्खलन की सूचना मिलते ही एसडीएम विकास शुक्ला के नेतृत्व कियु आरटी , चिकित्सा,पुलिस ,होम गार्ड,आईटीबीपी के दलो मौके पर पहुंच कर राहत कार्य आरम्भ कर दिया है।
दो ब्यक्तियों के मिट्टी दवे होने की सूचना है जबकि 8 के घायल होने की सूचना है।
उधर उपमंडल आनी अस्पताल में निचली मंजील में भारी बर्षा से बाढ़ आने के कारण पानी भर गया है तथा 01 व्यक्ति को पानी से बाहर निकाल दिया गया है राहत कार्य जारी है।
मनाली उपमंडल के मनाली ब्यास नदी में आई बाढ़ से ब्राण पुल में 12 व्यक्ति फसे हुए है। एसडीएम रमन शर्मा के नेतृत्व में राहत व बचाव कार्य आरम्भ कर दिया है 12 व्यक्ति पुल में फंसे हैं। 8 व्यक्तियो को रेस्कयु कर लिया गया है, जिसमें 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को सिविल अस्पताल मनाली ले जाया जा रहा है।अभी 4 व्यक्तियों का रेस्कयु किया जा रहा है।
बंजार उपमंडल के सेंज के सिउंड बांध को बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है तथा पानी मे कुछ ब्यक्ति फस गये है जिन्हें बाहर निकालने के प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now