46 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने बारी विहाल फोरलेन में गश्त के दौरान एक गाड़ी नम्बर HP 01K 7669 की नियमानुसार चैकिंग की तो पवन कुमार (25 वर्ष) पुत्र श्री महेंद्र सिंह निवासी गांव अलगन डाकघर बथेरी तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से *28 ग्राम हेरोईन/ चिट्टा* बरामद किया है। पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है वहीं दूसरे मामले में. थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने राऊगी नाला में नाकाबंदी के दौरान कालू राम (45 वर्ष) पुत्र स्वo श्री हंस राज निवासी गांव पडाचा डाकघर डोभी तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से *18 ग्राम हेरोईन/ चिट्टा* बरामद किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नशा तस्कर को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस रिमांड में दोनों से गहनता से पूछताछ की जाएगी जिससे नशा तस्करों के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक भी खंगाले जाएंगे



