कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

दियार सड़क में कुटी आगे में व्यक्ति के संदिग्ध अवस्था में मिली शव,

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

जिया के बेद राम की लाश बुधवार सुबह दियार रोड़ कुटिआ आगे मिली । सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी । पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही रही है फुटेज में वेदराम और एक अन्य दोस्त नजर आ रहा है । मंगलवार को दियार रोड़ पर पड़ने वाले पिपलाआगे गांव में एक मेला था जानकारी के अनुसार यह लोग वहां गए थे । लेकिन बुधवार सुबह कुटिआ आगे एक कॉटेज के पास बेदराम की लाश मिली और उस लाश पर चोट के निशान भी पाए गए है । मृतक के परिजन रिश्तेदार इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं । वेदराम की लाश पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल के डेड हाउस में रखी गई हैं । दोपहर के बाद एएपी आशीष शर्मा व थाना प्रभारी भुंतर नरेश शर्मा अपनी टीम के साथ हकीकत के लिए स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। वही इस मामले पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और अन्य के भी ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं । वहीं ग्रामीण और पंचायत प्रधान भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भुंतर पहुंचे थे । एएसपी आशीष शर्मा ने परिजनों व ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मृत्यु के कारणों का पूरा पता लगाया जाएगा भो भी तथ्य सामने लाए जाएंगे । उधर एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि व्यक्ति का शव मिला है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की है। पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जनता से छानबीन कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now