कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मेरी लाइफ अभियान के तहत कुल्लू वन सर्कल में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम- बासु कौशल

कहा- जलवायु परिवर्तन से विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो रही उत्पन्न

==
कुल्लू जिला में 50 वें विश्व पर्यावरण दिवस पर नुक्कड़ नाथ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया लोगों को जागरुक
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में 50 वें विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रकार के प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी कड़ी में कुल्लू जिला में वन विभाग के द्वारा कुल्लू वन वृत्त के तहत ऐतिहासिक ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में कल्चर 4 इयर्स प्रोडक्शन के युवा कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया इस दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे
वीओ- अरण्यपाल वन विभाग कुल्लू पशु कौशल ने कहा कि विश्व में 50 विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशन एनवायरमेंट प्रोग्राम की प्रस्तावना 1972 की थी। इसकी शुरुआत 5 जून वर्ष 1973 में हुई थी। उन्होंने कहा कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को पूरे विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों बीच जागरूकता चलती है उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में लगातार जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हुआ है जिसके चलते जंगल घट रहे हैं और वहीं पर कृषि योग्य भूमि भी घट रही है उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन तेजी से विश्व भर में हो रहा है जिससे कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के चलते कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्कूली छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अबे बस कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि छात्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मेरी लाइफ अभियान के अंतर्गत पूरे जिला भर में महिला मंडल युवक मंडल शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now