कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो देश भर में होगा फिर आंदोलन- होतम सिंह सोंखला
कहा-समझौते के 1 साल बाद भी केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं किया पूरा
किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो देश भर में होगा फिर आंदोलन- होतम सिंह सोंखला
कहा-समझौते के 1 साल बाद भी केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं किया पूरा
न्यूज मिशन
कुल्लू
देशभर में संयुक्त किसानों मोर्चा ने किसानों की विभिन्न समस्या के समाधान को लेकर सांसदों को ज्ञापन सौंपा है इसी कड़ी में कुल्लू जिला में भी हिमाचल किसान सभा के प्रदेश महासचिव गौतम सिंह सांखला की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष कर के माध्यम से सांसद मंडी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन भेजा है जिसमें किसानों की विभिन्न मांगों संसद में आवाज उठाने की मांग की है। किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर समझौता किया था जिसके बाद देशभर के किसानों ने आंदोलन को समाप्त किया था। लेकिन एक बार फिर संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है
हिमाचल किसान सभा के प्रदेश महासचिव होतम सिंह सौखला ने कहा कि हिमाचल किसान सभा के द्वारा उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के माध्यम से सांसद मंडी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन भेजा है। जिसमें सांसद मंडी प्रतिभा सिंह से किसानों की विभिन्न मांगों को संसद में उठाने का आग्रह किया है उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन वापस लिया था उस वक्त केंद्र सरकार के साथ विभिन्न मांगों को लेकर समझौता हुआ था उन्होंने कहा कि 1 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने उन मांगों को पूरा नहीं किया है जिसमें किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार निर्धारित करन। इसके अलावा किसानों की कर्ज माफी की जाए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में गृह राज्य मंत्री अजय टैनी बेटे के द्वारा 4 किसानों और एक पत्रकार को कुचला है उस मामले में सरकार ने मंत्री को पद से नहीं हटाया उसको पद से हटाया जाए इसकी भी मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में 22 मई से लेकर 30 मई तक देशभर के सांसदों से ज्ञापन सौंपकर किसानों के हक की बात को संसद में उठाने की मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सांसद किसानों के हक की बात संसद में नहीं उठाता है उसके खिलाफ भी देशभर के 500 संगठन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में देशभर के 715 किसानों शहीद हुए हैं जिससे सरकार ने अभी तक किसी भी परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया है उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान देशभर में हजारों किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश और कुल्लू जिला में भी सैकड किसानों पर झूठे मुकदमे हुए हैं और उनको वापस लेने के बाद भी सरकार ने कही थी लेकिन अभी तक किसानों के खिलाफ हुए मुकदमों को सरकार ने वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सांसद से ज्ञापन के माध्यम से 7 मांगों को संसद में उठाने की मांग की है जिससे देश के अन्नदाता किसानों हक में फैसले लिया जाए।



