कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के ओवरटाइम 7 करोड़ 2 किस्तों में सरकार करेगी अदायगी-उमेश शर्मा
कहा- मुख्यमंत्री ने निगम प्रबंधन को हर माह 7 तारीख तक वेतन और पेंशन देने के दिए निर्देश
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के ओवरटाइम 7 करोड़ 2 किस्तों में सरकार करेगी अदायगी-उमेश शर्मा
कहा- मुख्यमंत्री ने निगम प्रबंधन को हर माह 7 तारीख तक वेतन और पेंशन देने के दिए निर्देश
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कुल्लू में निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला अंतर राज्य बस स्टैंड के सभागार में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के द्वारा निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्या के समाधान के लिए इंटक के राज्य पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है उसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा ने निगम के कर्मचारियों को अवगत कराया और कर्मचारियों के साथ विभिन्न मसलों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इंटर के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि 18 मई को शिमला में उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ परिवहन निगम की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत बैठक हुई है उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई और लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है । उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों का 40 माह के ओवरटाइम लंबित था।जिसमें मौजूदा सरकार के 5 माह ओवरटाइम करीब 11 करोड़ रुपये को 2 किस्तों अदा करने निर्णय लिया है। वहीं पूर्व सरकार के समय में परिवहन निगम कर्मचारियों के 36 घंटे के ओवरटाईम को वेतन में हर माह जोड़ कर भुगतान करने का आशवाशन दिया है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों और कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ता 5 करोड रुपए को भी देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कर्मचारियों का 3% डीए देने की घोषणा प्रदेश सरकार ने की है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ परिवहन निगम में खाली पदों की भर्ती को भी भरने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में मार्च 2024 तक 600 बसें शामिल करने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसे नहीं चलेगी वहां पर 200 डीजल की बसें चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहाकि परिचालकों की वेतन विसंगति का मामला भी सर्विस कमेटी माध्यम से कैबिनेट में भेजने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने का की पिछले 15 वर्षों में हिमाचल पथ परिवहन निगम में 150 बसे कंडम होगी उनको भी एक ही जगह खड़ा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री महोदय ने परिवहन कर्मचारियों से आग्रह किया है सभी कर्मचारियों की समस्या का समाधान करेंंगे और परिवहन निगम के कर्मचारी किसी तरह के वहकावे में आए।



