कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला आभार रैली में कुल्लू से जाएंगे हजारों  कर्मचारी- विनोद डोगरा

कहा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डेढ़ लाख कर्मचारियों का भविष्य किया सुरक्षित

धर्मशाला आभार रैली में कुल्लू से जाएंगे हजारों  कर्मचारी- विनोद डोगरा
कहा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डेढ़ लाख कर्मचारियों का भविष्य किया सुरक्षित
कुल्लू में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने आभार रैली को लेकर की विशेष बैठक
न्यूज मिशन
एंकर
प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विधानसभा चुनावों में गारंटी ओल्ड पेंशन बहाली का वादा पूरा करने के बाद अब 28 मई को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आभार रैली का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ की तरफ से आभार रैली की रूपरेखा तैयार की जा रही है इसी कड़ी में कुल्लू जिला में जिला अध्यक्ष विनोद डोगरा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने आभार रैली को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया जिसमें कुल्लू जिला से भी आभार रैली में हजारों की संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।
 न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष विनोद डोगरा ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली पूर्ण रूप से हुई है जिसके लिए प्रदेश के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का आभार रैली 28 मई को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिसमें प्रदेशभर के डेढ़ लाख कर्मचारी भाग लेंगे और प्रदेश सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री मुख्य संसदीय सचिव सभी विधायकों का आभार प्रकट करेगी। उन्होंने कहा कि 2003 के बाद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था उन्होंने कहा कि ऐसे में लंबे संघर्ष के बाद मौजूदा कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कर्मचारियों की पेंशन बहाल की है। जिससे लाखों कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है ।उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों महासंघ की तरफ मुख्यमंत्री महोदय के साथ-साथ सभी विधायकों मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों को निमंत्रण भेजकर आमंत्रित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस खुशी के मौके पर सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि धर्मशाला चलो आभार रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now