कुल्लू के हर्षित राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के युवा खिलाड़ी हर्षित का राष्ट्रीय स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।मौहल निवासी हर्षित पुत्र मुरारी लाल गांव मौहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू का रहने वाला है और एम्बिशन क्लासेज स्कूल मौहल में 11वीं कक्षा का छात्र है जिसका चयन 16 वीं राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में अंडर 17 में 95 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है जिसका आयोजन 1 जून 2023 से 4 जून 2023 तक देवास मध्य प्रदेश में होने जा रहा है।ये बड़ा ही हर्ष का विषय है कि आम घर से भी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो रहे है और ये जिला कुल्लू से चयनित होने वाले अकेले खिलाड़ी है। ये सब हिमाचल प्रदेश के यशश्वी खेल मंन्त्री विक्रमादित्य सिंह के आश्रीवाद व उनका ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने से संभव हो पा रहा है हर्षित की इस उपलब्धि के लिए विधायक व सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ,ग्राम पंचायत प्रधान मौहल इशरा ठाकुर,एम्बिशन क्लासेज स्कूल के एम डी प्यारे राणा , पवन राणा व स्कूल प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी।



