कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को नकार कर सांप्रदायिक सौहार्द के पक्ष में किया मतदान -इंदु पटियाल

कहा-महंगाई, बेरोजगारी को दूर करना सामाजिक न्याय एवं जन जन को संरक्षण देना ही कांग्रेस की हमेशा प्राथमिकताएं

न्यूज़ मिशन

बंजार

कर्नाटका में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है जिसका श्रेय राष्ट्रीय कांग्रेसअध्यक्ष खड़गे जी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कर्नाटका के समस्त कांग्रेस नेताओं के टीम वर्क को जाता है, सभी के ईमानदार प्रयासों से शानदार परिणाम सामने आए हैं। जनता ने सूझ बूझ कर सही चुनाव किया है बल्कि सांप्रदायिक ताकतों को नकार कर सांप्रदायिक सौहार्द के पक्ष में मतदान किया है जिसके लिए राज्य की जनता बधाई की पात्र हैं। ये उदगार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने पत्रकारों से भेंट कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा झूठ फरेब और पाखंड रचाने वाली पार्टी है जो जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका कर , छल प्रपंच , धनबल और बाहुबल से जनता को वरगलाती है। गरीबों पर टैक्स लगा कर उद्योगपतियों का पोषण करती है,पेपर लीक कर होनहार छात्रों से खिलवाड़ कर उनका भविष्य अंधकारमय बनाती है, नौकरियां बेच कर युवाओं से अन्याय करती आई है।  नरेंद्र मोदी  को लगातार दूसरी बार लोगों ने देश की बागडोर सौंपी है किंतु ये खेदजनक सत्य है कि वे देश की जनता के प्रति कम और पार्टी संगठन के प्रति ज्यादा समर्पित हैं। कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटका में कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को लेकर जीत दर्ज की है और आगे भी जनता से किए गए वायदों को पूरा किया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी , मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक न्याय एवं जन जन को संरक्षण देना ही कांग्रेस की प्राथमिकताएं थी और आगे भी इस दिशा में कांग्रेस सरकारें सत्तत्त क्रियाशील रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now