छोटे से प्रदेश के छोटे से गांव से निकल कर बड़ी ऊंचाइयां छूना व्यक्तिगत उपलब्धि तो है ही साथ में पूरा प्रदेश हुआ है गौरवान्वित-प्रेम कुमार धूमल
कहा-कांगड़ा ज़िले के गरली परागपुर गांव के दो सपूतों ने देश के बड़े पदों पर आसीन होकर चमकाया प्रदेश का नाम:

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दी गरली परागपुर से सम्बंध रखने वाले सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमुर्ति संजय करोल और सीबीआई के डायरेक्टर प्रवीण सूद को बधाई और शुभकामनाएं
न्यूज मिशन
हमीरपुर 15 मई 2023
सोमवार शाम को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कांगड़ा जिले के गरली प्रागपुर गांव से संबंध रखने वाले 2-2 सपूतों को देश के बड़े पदों पर आसीन होने पर उन्हें अपनी तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा प्रदेश है। हम सबके लिए गौरव की बात है कि इस प्रदेश के सपूत देश के विभिन्न संस्थाओं में बढ़िया काम कर रहे हैं । पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गरली प्रागपुर इस प्रदेश का कांगड़ा जिले का एक महत्वपूर्ण गांव है । इसी गांव के सपूत न्यायमूर्ति संजय करोल जी देश के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश है और अब इसी गांव के एक और सपूत प्रवीण सूद जी आने वाले 2 वर्षों के लिए सीबीआई के डायरेक्टर नियुक्त हुए हैं । यह बड़े गौरव की बात है कि एक ही गांव से दो सपूतों का देश के बड़े पदों पर आसीन होना। हिमाचल एक छोटा सा प्रदेश उसका एक छोटा सा गांव वहां से निकलकर बड़ी ऊंचाइयां छूना जहां इनके लिए व्यक्तिगत रूप से सम्मान की बात है , इनके परिवार के लिए सम्मान की बात है , तो वही आज पूरा प्रदेश अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों विभूतियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।



