कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
औट लुहरी नेशनल हाइवे 305 में सोझा के पास पल्टी टेंपो ट्रेवलर
हादसे में 9 पर्यटकों को आई हल्की चोटें

औट लुहरी नेशनल हाइवे 305 में सोझा के पास पल्टी टेंपो ट्रेवलर
हादसे में 9 पर्यटकों को आई हल्की चोटें
कुल्लू
कुल्लू जिला के औट लुहरी नेशनल हाईवे 305 में बीते कल देर शाम को सोझा के समीप पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटी जिसके चलते टेंपो ट्रैवलर में सवार 9 पर्यटकों को हल्की चोटें आई है।जिनको ईलाज के लिए बंजार अस्पताल में पहुंचाया है मिली जानकारी के मुताबिक आनी से बंजार की तरफ आ रही पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर सोझा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी जिसके चलते 9 पर्यटकों को हल्की चोटें आई है गनीमत यह रही कि टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में नहीं जा गिरी जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि sojha के समीप टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी जिससे 9 पर्यटकों को हल्की चोटें आई है।उन्होंने कहा कि पुलिस मामलें में छानवीन कर रही है।



