कुल्लू पुलिस ने 41 ग्राम हेरोईन/चिट्टा सहित 2 तस्करों किए गिरफ़्तार

कुल्लू पुलिस ने 41 ग्राम हेरोईन/चिट्टा सहित किए दो व्यक्ति गिरफ़्तार
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में सदर थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने दीदरी नाला ववेली समीप नेचर पार्क में गश्त के दौरान मुनीष कुमार (38 बर्ष) पुत्र यशवीर निवासी बन्देपुर कलौनी, ड्रेन न0-06 परमहंस स्कूल वाली गली, सोनीपत (हरियाणा) व सुनील शर्मा (40 बर्ष) पुत्र धर्मपाल शर्मा निवासी हाउस न0-103, राजलूगढ़ी डा0 राजलूगढ़ी तह0 गन्नौर जिला सोनीपत (हरियाणा) के कब्जा से 41 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है । आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।।



