हनुमानी बाग में नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फैंकने वाली युवती को गिरफ्तार ,कोर्ट ने 14 दिन का दिया ज्यूडिशियल रिमांड -साक्षी वर्मा
कहा - मेडिकल रिपोर्ट में नवजात बच्ची को गला दबाकर मौत की हुई पुष्टि

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस ने हनुमानी बाग में कूड़े के ढेर में 4 माह पहले मिली नवजात बच्ची को जन्म देने वाली युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची को जन्म देने वाली कुल्लू शहर की ही 19 साल की युवती है, जिसका प्रसव घर में ही हुआ था। करीब 4 माह पहले नवजात बच्ची कूड़े के ढेर में मिली थी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, इसके बाद पुलिस को मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि जनवरी माह में हनुमानी बाग में नवजात बच्ची का कूड़े के ढेर में मिला था उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।। कोर्ट ने युवती को 14 दिन के जुडिशल रिमांड में भेजा है उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर युवती को गिरफ्तार किया है उन्होंने कहा कि मामले में तफ्तीश चल रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में नवजात बच्ची को गला दबाकर मौत की पुष्टि हुई है।



