कांगड़ाबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

समलैंगिक विवाह के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय में चल रही बहस को लेकर शांता कुमार ने ट्वीट कहा

न्यूज़ मिशन

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में समलैंगिक विवाह के सम्बन्ध में चल रही बहस एक रोचक और अत्यन्त चिन्ताजनक मोड़ पर पहुंच गई है। यदि सर्वोच्च न्यायालय ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी तो लाखों वर्षो से बने हुए भारत के धार्मिक और आध्यात्मिक चितन को बहुत बड़ा धक्का लगेगा।

उन्होंने कहा मुख्य न्यायधीश  चन्द्रचूड ने एक टिप्पणी करते हुए कहा कि पुरुष और नारी का सम्बंध केवल शारीरिक ही नही है सम्बन्धों में परस्पर भावनात्मक प्रेम भी हो सकता है। एक पुरूष दूसरे पुरुष से केवल शरीर ही नही भावनाओं से भी जुड़ सकता है। केन्द्र सरकार की ओर से समलैंगिक विवाह के विरुद्ध दलीलें की जा रही है। मुख्य न्यायाधीश की इस टिप्पणी पर केन्द्र सरकार की ओर से तर्क दिया जाना चाहिए कि यदि पुरुष का पुरूष से और महिला का महिला से भावनात्मक सम्बंध है तो वे जीवन भर इक्टठा रहें। एक जन्म नही कई जन्म इक्टठा रहे परन्तु विवाह के नाम से मान्यता दे कर विवाह की संस्था को बदनाम करने की क्या आवश्यकता है। लाखों सालों से पूरी दुनिया में विवाह का मतलब एक पुरुष और नारी का परस्पर रह कर सन्तान उत्पन्न करना हैं सदियों से चली आ रही पूरी दुनिया की विवाह की संस्था जिसे भारत में एक धार्मिक रूप दिया गया था को अब बर्वाद करने की आवश्यकता नही है।

उन्होंने कहा कि भौतिकवाद व नये के नशे में मस्त जो समलैंगिक खुले आम जलूस निकालते हैं उन्हें विवाह को कानूनी मान्यता मिलने पर एक पुरुष द्वारा दूसरे पुरुष से विवाह के लिये बारात ले जाने से कौन रोकेगा। तब क्या बेहुदा नजारा बनेगा।

शान्ता कुमार ने कहा मुझे हैरानी है कि देश के सभी बुद्धिजीवी इस प्रश्न पर गम्भीरता से अपने विचार व्यक्त नहीं कर रहे। बहुत से विद्वानों की ओर से इस प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय तक अपनी बात पहुंचानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now