कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भुंतर के बड़ा भुईन क्षेत्र में पुलिस ने हरियाणा के 2 युवकों को 272 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में भुंतर पुलिस की टीम ने फोरलेन सड़क समीप बड़ा भुईन में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नम्बर HR10X8861 की नियमानुसार तलाशी ली तो लोकेश (19 वर्ष) पुत्र श्री जय प्रकाश निवासी गांव व डाकघर भटगांव तहसील व जिला सोनीपत, हरियाणा व कुलदीप (22 वर्ष) पुत्र श्री सुरेन्द्र निवासी हाउस नम्बर 574 पुलिस चौकी के पास कोट मोहल्ला जमालपुरा तहसील व जिला सोनीपत, हरियाणा के कब्जे से 272 ग्राम चरस बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया तथा आगामी अन्वेषण जारी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है उन्होंने कहा कि 2 युवकों से 270 ग्राम चरस बरामद की है जिन को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड में दोनों युवकों से जनता से पूछताछ की जाएगी कि चरस किससे खरीदी है उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now