अन्य
प्रदेश सरकार भूमिहिनों और आवासहीनों को 2,3 विस्वा भूमि लिए कानून में संशोधन कर देंगी जमीन के पट्टे-भुवनेश्वर गौड
कहा-विधानसभा सभा में मामला उठाने के बाद हुआ कमेटी का गठन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को कमेटी एक महिनें में रिपोर्ट सौंपेगी
देव सदन के सभागार में हुई कुल्लू जिला भूमिहीन आवासहीन कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देवसदन के सभागार में कुल्लू जिला भूमिहीन और आवासहीन कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया।जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सैकड़ों भूमिहीन और आवासहीनों ह ने भाग लिया।। इस बैठक में विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड ने विशेष रुप से शिरकत की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बैठक को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड के समक्ष भूमिहीनों और आवासहीनों की समस्याओं के समाधान की मांग की और मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुख्खू से बैठक कर 2,3 विस्वा भूमि समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान मनाली विधायक भुवनेश्वर गौर ने सभी भूमिहीनों और आवासहिनों को 2,3 विस्वा भूमि देने के लिए आश्वासन दिया।
वीओ- विधायक मनाली भुवनेश्वर गौर ने कहा कि विधानसभा में भूमिहीन आवास हिंद का प्रशन सरकार के समक्ष रखा था उन्होंने कहा कि उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी प्रिंसिपल सेक्टरी रेवेन्यू फॉरेस्ट पीसीसीएफ सहित सभी लोगों ने बैठक की जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने इस मामले में कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि कमेटी 1 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी जिसके बाद सरकार राजस्व कानून में संशोधन कर भूमिहीन व आवासहीनों को 2,3 विस्वा भूमि के पट्टे देगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू और मनाली विधानसभा में करीब डेढ़ सौ की संख्या भूमिहीन और आवासहीन पंजीकृत है ।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर कोई भी भूमिहीन आवास हीन हिमाचली होगा उसको भी 2 बिस्वा और 3 बिस्वा भूमि मुहैया करवाई जाएगी।


