बलजीत कौर को हेलीकॉप्टर से रेस्कयू कर अन्नापूर्णा बेस कैंप पहुँचाया
बलजीत कौर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की सफलता हासिल की

न्यूज़ मिशन
शिमला
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की युवा पर्वतारोही बलजीत कौर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से सफलता पूर्व रेस्क्यू कर लिया गया है।. बलजीत कौर को हेलीकॉप्टर के द्वारा अन्नापूर्णा बेस कैंप पर लाया गया है और यहां से उसे अब काठूमांडे ले जाया जाएगा. अन्नापूर्णा एक्सीडिशन टीम की तरफ बलजीत कौर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।अपने बयान में अन्नापूर्णा एक्सीडिशन टीम ने कहा कि बलजीत कौर को रेस्क्यू कर लिया गया है.अन्नापूर्णा एक्सीडिशन टीम ने कहा कि बलजीत कौर काफी मजबूत और साहसी हैं और कठिन ट्रैनिंग की वजह से ही वह इस हादसे में बच पाई हैं।हम उनके साहस को सलाम करते हैं।
हिमाचल के खेलमंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस संबंध में कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए और बलजीत कौर पूरी तरह से सुरक्षित हैं.गौरतलब है कि हाल ही में बलजीत कौर ने विक्रमादित्य सिंह से शिमला में मुलाकात की थी. उधर, बलजीत कौर के निधन की खबर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सोशल मीडिया पर पेज पर सबसे पहले जारी की गई थी. इसके बाद मीडिया ने उनकी मौत की खबर पब्लिश की. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आधिकारिक पेज पर भी मौत को लेकर शोक जताया गया था.



