कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नारी का सम्मान राष्ट्र का सामान परिवार सशक्तिकरण के लिए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कर रहा महिलाओं को जागरूक -बीके किरण

कहा- महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर कुल्लू में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा शोभा यात्रा का किया आयोजन
न्यूज मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला में ब्रम्हाकुमारीज राजयोग सेंटर  के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर शोभा यत्रा का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियों के द्वारा महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज को दिया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुल्लू की प्रभारी बीके किरण की अध्यक्षता में शोभा यात्रा के माध्यम से महिलाओं ने परिवार सशक्तिकरण को लेकर समाज को जागरूक किया कुल्लू जिला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से नारी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान महिला खुशाल परिवार खुशहाल की थीम पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर समाज को जागरूक किया जा रहा है
ब्रम्हाकुमारीज राजयोग सेंटर कुल्लू की प्रभारी वीके किरण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर ब्रह्माकमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुल्लू द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस वर्ष महिला खुशहाल परिवार खुशाल की थीम पर महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में शोभा यात्रा के माध्यम से विभिन्न झांकियों के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। रुड़की जब महिला खुशहाल होगी तो उसका परिवार भी खुशहाल होगा उसके लिए परिवारिक सशक्तिकरण अभियान को 8 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ क्य है उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा परिवारिक सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस अभियान के द्वारा महिलाओं को आज के परिपेक्ष में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं लेकिन जिस प्रकार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है उससे महिलाएं सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि ऐसे में अध्यात्मिक राजयोग के द्वारा आंतरिक शक्तियों का विकास कर महिलाओं को सशक्त करना है उन्होंने कहा कि बाहरी रूप से नारी सशक्तिकरण हो रहा है लेकिन आंतरिक रूप से सशक्त होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा तभी हो सकती है जब नारी का सामान राष्ट्र का सामान हो जिससे जब नारी नारी का सम्मान करेगी तभी राष्ट्र का सम्मान होगा।उन्होंने कहा कि नारी का चरित्र नारी के बस्तर रहन-सहन में भी दिखना चाहिए इसके लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now