33 केवी भुट्टी सब स्टेशन से हजारों लोगों को मिलेगी बिजली की बेहतर सुविधा-सुदंर सिंह ठाकुर
कहा- लगघाटी के हजारों ग्रामीणाें की लो बोल्टेज की समस्या का हुआ स्थायी समाधान
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने 4 कऱोड़ 60 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी दड़का विधुत उप केन्द्र का किया लोकार्पण
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा,पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने लगघाटी के दड़का भुट्टी में 4 कऱोड़ 60 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी के विधुत उप केन्द्र का लोकार्पण किया ।सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस विधुत उपकेंद्र के आरम्भ होने से लग वैली की सभी 13 पंचायतों के लोग लाभन्वित होंगे और क्षेत्र के लोगो की निर्वाध विधुत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस के आरंभ होने से लग वैली के विधुत उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी और लगघाटी कि विधुत आपूर्ति सुदृढ़ होगी। उन्होंने ने कहा कि विधुत प्रणाली सुधार योजना के तहत बनाये गए इस विधुत उप केंद्र से शालंग,दलीघाट, भल्याणी व बड़ाई के लिए 11 केवी के अलग अलग 4 विधुत फीडर निकाले गये हैं।अधीक्षण अभियंता विधुत मंडल कुल्लू आर एस ठाकुर ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य का स्वागत किया।उन्होंने कुल्लू विधुत मण्डल में बिधुत सुदृढ़ीकरण के लिए किये जा रहे कार्य की जानकारी दी।इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेसराम,बरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द ठाकुर,अधिशाषी अभियंता विधुत आयुष मिन्हास,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विनय हाजरी,सहायक अभियंता विमला बोद्ध व विमल प्रकाश,पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।