केलांग में केरियर गाइडेंस को लेकर कार्यशाला आयोजित
न्यूज मिशन
केलांग 15 फरवरी
जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में नेहरु युवा केन्द्र केलांग द्वारा एक दिवसीय करियर गाइडेंस पर कार्यशाला आयोजित की गई | जिसमे युवाओं को भविष्य हेतु अपनी आजीविका कमाने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन किया गया | श्री राम सिंह उपनिदेशक नेहरु युवा केन्द्र केलांग द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ विवेक गुलेरिया जी का स्वागत किया गया |
कार्यक्रम के दौरान डॉ विवेक गुलेरिया द्वारा युवाओं के स्वरोजगार उन्मुखी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया | अग्रिणी बैंक अधिकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सतीश ठाकुर ज़िला लाहौल स्पीति द्वारा युवाओं को बैंक से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई | नोरबू पांस,प्रधान लायुल माउंट ट्रेनिंग स्की एसोसिएशन द्वारा युवाओं को जिला में अपार पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया | टशी केसंग पंचायत समिति सदस्य केलांग द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से सम्बन्धित कार्यकर्मों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई| राम सिंह उपनिदेशक नेहरु युवा केन्द्र केलांग द्वारा स्त्रोत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न युवा मंडल, महिला मंडलों से आये हुए प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया |



